- Hindi News
- बच्चों एवं किशोरों को पिलाई एलबेंडाजोल दवा
बच्चों एवं किशोरों को पिलाई एलबेंडाजोल दवा
चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों से लेकर राजकीय स्कूलों में बच्चों को फ्री एलबेंडाजोल दवा दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा चिल्ड्रन स्कूल से किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के पेट में पनपे कीड़ों का नाश करना ताकि शारीरिक एवं मानसिक विकास में कोई बाधा आए। कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छता का भी पाठ पढ़ाया गया। उन्हें भोजन करने से पहले और शौच करने के बाद साबुन से हाथ धोने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के दैारान अलग-अगल वर्ष के बच्चों के लिए कम और ज्यादा एमजी दवा पिलाई गई। कार्यक्रम में डॉ. रमेश गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ. नवल किशोर गुप्ता सहित कई स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे। वही दूसरी ओर नेशनल डीवार्मिंग पर केन्द्रीय विद्यालय नंबर एक में सभी बच्चों एलबेंडाजोल की दवा पिलाई गई। प्रिंसिपल सरजीत सिंह और जीव विज्ञान के शिक्षक योगेन्द्र सैनी बच्चों को दवा की महत्ता के बारे में बताया। वहीं दूसरी ओर नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सोमवार को गांव मोटावता स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में कृमि नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मघाराम मेघवाल ने बताया कि कार्यक्रम में एक से पांच वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई पिलाई गई। कार्यकर्ता लक्ष्मी कंवर ग्रामीणों सहित बच्चों को स्वाइन फ्लू से बचाव के बारे में जागरूक किया।