पुष्पेंद्र सिंह का एनसीसी में सुयश
बीकानेर | बीजेएसरामपुरिया जैन महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के कैडेट पुष्पेंद्र सिंह का गणतंत्र दिवस पर प्रतिनिधित्व करने पर महाविद्यालय ने सम्मान किया गया।
एनसीसी अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुष्पेंद्र सिंह द्वारा गणतंत्र दिवस शिविर 2015 के दौरान प्रधानमंत्री रैली, आर्मी चीफ मीट, वेपन विद ड्रिल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों मं राजस्थान काटी-जेन में भागीदारी निभाई गई। कैडेट पुष्पेंद्र सिंह को सीनियर अंडर आफिसर की रैंक प्रदान की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. शुक्ला बाला पुरोहित ने पुष्पेंद्र सिंह को प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया। उपप्राचार्य डॉ. ओम कुवेरा, प्रो. उमेश तंवर, प्रो. शालिनी आरी, प्रो. सीमा बिस्सा हर्ष, प्रो. विक्रम झा ने पुष्पेंद्र सिंह की इस उपलब्धी पर प्रसन्नता जताई।