पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने झुठलाए अधिकारियों के दावे

ग्रामीणों ने झुठलाए अधिकारियों के दावे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीडूंगरगढ़। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर हुई जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा उठाई गई जनसमस्याओं के प्रति सरकार एवं प्रशासन की गंभीरता का ग्रामीणों को अहसास करवाने आए प्रभारी मंत्री राजकुमार रिणवां को ग्राम पंचायत बिग्गा में मंगलवार को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा।

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों समस्याओं में से प्रशासन द्वारा 29 समस्याओं का निस्तारण प्रथम चरण में ही करने का दावा किया गया जिसकी पुष्टि के लिए प्रभारी मंत्री ने दौरा किया। लेकिन बिग्गा में ग्रामीणों ने प्रशासन के दावों को झुठलाते हुए जनसुनवाई के दौरान उठाई गई मांगों का निस्तारण नहीं होने पर रोष जताया।
ग्रामीण नंदकिशोर ने प्रशासन पर झूठे आंकड़े बनाने का आरोप लगाते हुए समस्याओं के बारे में उपखण्ड अधिकारी से वार्ता करने पर उपखण्ड अधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार करने की बात कही। नंदकिशोर ने विद्युत निगम में भ्रष्टाचार की समस्या उठाई थी एवं निगम अधिकारियों के पैसे मांगने की वॉइस रिकार्ड भी मंत्री के समक्ष प्रस्तुत की।
इस पर निगम अधिकारियों ने पुराने स्टाफ पर कार्रवाई की बात कहकर बात को टाल दिया। इसी प्रकार गांव में पेयजल सप्लाई नहीं पहुंचने की समस्या भी प्रशासन ने निस्तारित बताई लेकिन ग्रामीणों कहा कि समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
ग्रामीण सत्यनारायण व्यास ने खेत का सीमाज्ञान नहीं होने महिला निछमा देवी ने अतिवृष्टि का मुआवजा नहीं मिलने की समस्याओं का निस्तारण भी नहीं होने की बात कही। इस पर मंत्री ने सभी कार्य शीघ्र करने की बात कही।

जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने भी ग्रामीणों को सभी समस्याओं निस्तारण करने का भरोसा दिलाया। प्रभारी मंत्री के समक्ष यही स्थिति ग्राम पंचायत धीरदेसर चोटियान सेरूणा में आई। बिग्गा में ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री का शाॅल ओढ़ा कर अभिनंदन किया। इस दौरान दयानंद सारण, लक्ष्मीनारायण सेवग, गोरधन राम तावणिया, भंवरलाल तावणिया, जसवीर सारण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

बीकानेर | प्रदेश भर में सरकार द्वारा शुरू किए गए बुधवार को सुराज संकल्प कार्यक्रम से संबंधित बैठक की अध्यक्षता वन, पर्यावरण एवं खान मंत्री तथा जिला मंत्री राजकुमार रिणवा करेंगे। मंत्री रिणवा सुबह साढ़े आठ बजे रतनगढ़ से रवाना होकर साढ़े दस बजे बीकानेर पहुचेंगे। बैठक के बाद शाम छह बजे रतनगढ़ को प्रस्थान करेंगे।