- Hindi News
- स्कूलों में लगेंगे धूम्रपान निषेध के साइन बोर्ड
स्कूलों में लगेंगे धूम्रपान निषेध के साइन बोर्ड
एज्युकेशन रिपोर्टर | बीकानेर
छात्र-छात्राओंको धूम्रपान के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करने के लिए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में धूम्रपान निषेध के साइन बोर्ड लगाने होंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कैलाशचंद्र तिवाड़ी ने इस संबंध में समस्त संस्था प्रधानों को निर्देश जारी किए है। संस्था प्रधानों को स्कूल में तंबाकू नियंत्रण कानून की पालना सुनिश्चित करने के लिए कोटपा कानून की धारा चार छह का साइन बोर्ड लगाना होगा। स्कूलों में साइन बोर्ड लगाने के बाद इसका फोटो नोडल केंद्र पर एक सप्ताह में भेजना होगा। वैधानिक चेतावनी के साइन बोर्ड नहीं लगाने वाले संस्था प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निर्देश के मुताबिक डीईओ कार्यालय की ओर से इस संबंध में स्कूलों का निरीक्षण भी किया जाएगा।