पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नव नियुक्त शिक्षकों को नियमित वेतन देने की तैयारी

नव नियुक्त शिक्षकों को नियमित वेतन देने की तैयारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एज्युकेशन रिपोर्टर | बीकानेर

पंचायतीराजमें दो साल पहले नियुक्त हुए शिक्षकों को नियमित वेतन देने की तैयारी की जा रही है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी उप निदेशक और जिला शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखा है।

वर्ष 2012 में जिला परिषदों के माध्यम से तृतीय श्रेणी अध्यापकों को नियुक्तियां दी गई थीं। परिवीक्षा के दो साल पूरे होने के बाद भी नियमित वेतन श्रृंखला एवं स्थायीकरण नहीं हो पाया है, जबकि इस संबंध में राज्य सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं। दरअसल आरटेट में 60 फीसदी अंक को लेकर मामला कोर्ट में चलने के कारण शिक्षा विभाग यह कदम नहीं उठा पा रहा है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के अतिरक्ति निदेशक प्रेमसुख बिश्नोई ने पत्र में लिखा है कि नव नियुक्त अध्यापकों के नियमितिकरण स्थायीकरण के आदेश पंचायतराज विभाग की स्वीकृित के बाद नियुक्ति अधिकारी की ओर से किए जाएंगे। उन्होंने इससे पहले यदि किसी प्रकार का न्यायिकवाद विचाराधीन है तो पंचायतीराज विभाग से मार्ग दर्शन मांग कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि परिवीक्षाकाल पूरा कर चुके तृतीय श्रेणी शिक्षक नियमित वेतन श्रृंखला एवं स्थायीकरण की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि आरटेट में 60 फीसदी के अधिक अंक वालों के लिए कोई अड़चन नहीं है। कुछ जिलों में तो सर्शत आदेश जारी हो चुके हैं। लेकिन अधिकांश जिलों में शिक्षक वंचित हैं। उन्हें स्थायी वेतन पर ही संतोष करना पड़ रहा है।