पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य में 21 हजार स्कूलों का नहीं हुआ निरीक्षण

राज्य में 21 हजार स्कूलों का नहीं हुआ निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एज्युकेशन रिपोर्टर | बीकानेर

चालूशिक्षा सत्र में राज्य की 65 हजार प्राथमिक-उच्च प्राथमिक स्कूलों में से 21,396 स्कूलों का अब तक निरीक्षण नहीं हो पाया है।

अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करने में रूचि नहीं दिखा रहे है। जुलाई से दिसंबर, 2014 में 441 अधिकारियों ने एक भी स्कूलों का अवलोकन नहीं किया है। जबकि 165 अधिकारी ऐसे है जिन्होंने निर्धारित मापदंड से 20 फीसदी कम स्कूलों का अवलोकन किया है। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद आयुक्त ने इससे गंभीरता से लिया है। एसएसए के समस्त एडीपीसी को अवलोकन से वंचित स्कूलों की जिलेवार सूची भेजी गई है।

वहीं 11 और 12 फरवरी को होने वाले शिक्षा सम्बलन अभियान में अवलोकन से वंचित रही स्कूलों पर ही फोकस रखने के निर्देश दिए गए है। परिषद आयुक्त ने इस संबंंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भी अवगत करवाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सुवालाल ने समस्त उपनिदेशक और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को 11 12 फरवरी को होने वाले शिक्षा सम्बलन अभियान में पूर्ण सहयोग के निर्देश दिए है। वहीं अवलोकन अवधि के बाद मापदंड के मुताबिक अवलोकन नहीं करने वाले अधिकारियों की समीक्षा एसएसए के एडीपीसी डीईओ माध्यमिक द्वारा कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के प्रस्ताव सक्षम अधिकारी को भेजने के लिए निर्देशित किया है।