दिन-रात के पारे में बढ़ा अंतर
बीकानेर | दिनऔर रात के तापमान में अंतर बढ़ने लगा है। यही मौसमी बीमारियों की वजह भी बनता जा रहा है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस के करीब अंतर हो गया। इससे दिन में गर्मी और रात में ठंडक होती है। दिन में गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर-एसी और पंखों का सहारा लेते हैं। जिससे सर्दी और जुकाम होने का अंदेशा बना रहता है। रात में अब कूलर पंखों से काम चल रहा है। खुले में सोने वालों को तो चादर में भी ठंडक महसूस होती है। अलसुबह तो कंबल ओढऩे की जरूरत पड़ने लगी। रात भर हवा की गति भी तेज रहती है जबकि दिन में हवा की गति धीरे होने से गर्मी बढ़ जाती है।