- Hindi News
- पेपर लीक के कारण रद्द हुई सैन्य भर्ती परीक्षा 26 अक्टूबर को
पेपर लीक के कारण रद्द हुई सैन्य भर्ती परीक्षा 26 अक्टूबर को
बीकानेर | पेपरलीक होने के कारण रद्द की गई सेना में जीडी सोल्जर की भर्ती परीक्षा 26 अक्टूबर को यहां आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित की जाएगी। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार सैनिक सामान्य पद, सैनिक क्लर्क-एसकेटी, सैनिक ट्रेडमेन और सैनिक तकनीकी अभ्यर्थियों की परीक्षा 26 अक्टूबर को होगी, जिसके प्रवेश पत्र 25 अक्टूबर को शार्दूल मिलिट्री गेट पर सुबह छह से आठ बजे तक दिए जाएंगे। गौरतलब है कि सैनिक सामान्य पद की परीक्षा 31 अगस्त को हुई थी लेकिन पेपर लीक होने के कारण यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी।