- Hindi News
- पीबीएम हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट के छह दावेदार
पीबीएम हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट के छह दावेदार
वर्षभरपहले तक जिस पीबीएम हॉस्पिटल में कोई सुपरिटेंडेंट नहीं बनना चाहता था वहां अब इस पद के छह दावेदार सामने गए हैं। मेडिकल कॅालेज प्राचार्य के माध्यम से सुपरिटेंडेंट पद के लिए आए आवेदन सरकार को भेजे गए हैं। इन दावेदारों में वर्तमान सुपरिटेंडेंट डा.के.के.वर्मा के साथ ही कैंसर विभागाध्यक्ष डा.अजय शर्मा, ईएनटी विभागाध्यक्ष डा.दीपचंद, दंत रोग विभागाध्यक्ष डा.रंजन माथुर, सर्जरी विभागाध्यक्ष डा.सीताराम गोठवाल एवं पीडिएट्रिक विभागाध्यक्ष डा.पी.के.बैरवाल शामिल हैं।
हॉस्पिटल में लंबे समय से कार्यवाहक सुपरिटेंडेंट की व्यवस्था चल रही है। सरकार ने लंबे समय बाद डा.सतीश कच्छावा को अधीक्षक बनाया लेकिन उन्होंने अस्वस्थता के कारण इस पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में डा.वी.बी.सिंह को यह जिम्मेवारी दी गई। डा.सिंह ने भी सरकार आपके द्वार दौरा पूरा होने के साथ ही पद छोड़ दिया। इस पर डा.के.के.वर्मा को सुपरिटेंडेंट का जिम्मा दिया गया। इतना ही नहीं एकबारगी कई डाक्टरों ने यह पद लेने से मनाही करते हुए असहमति पत्र भी लिखे। हॉस्पिटल में सुपरिटेंडेंट के जहां छह दावेदार है वहीं मेडिकल कॉलेज प्राचार्य पद के लिए दो ही नाम सामने आए हैं। कार्यवाहक प्राचार्य डा.आर.ए.बंब अतिरिक्त प्राचार्य डा.अमीलाल भट्ट ने इस पद के लिए आवेदन किया है।
^जितने भी आवेदन या दावे आए हैं वे सरकार को भेज दिए गए हैं। सरकार इंटरव्यू कॉलेज करेगी उसके आधार पर नियुक्ति होगी। मेरे पास कार्यवाहक जिम्मेवारी है इसलिए कुल कितने आवेदन आए और किसने आवेदन किया इस बारे में मुझे अभी जानकारी नहीं है।\\\'\\\'
डा.वी.बी.सिंह,कार्यवाहकप्राचार्य मेडिकल कॉलेज