- Hindi News
- वैश्य समाज की महासभा के लिए जिम्मेवारियां सौंपी
वैश्य समाज की महासभा के लिए जिम्मेवारियां सौंपी
बीकानेर | बीकानेरमें होने वाली वैश्य समाज की महासभा के लिए अलग-अलग घटकों को जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। शनिवार को सायंकाल बीकानेर के रानीबाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रिद्धी सिद्वी भवन में वैश्य समाज की महासभा आयोजित की जाएगी जिसमें अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेंगे। इसे देखते हुए शुक्रवार को समाज के घटकों अग्रवाल, ओसवाल, माहेश्वर, जैन, खंडेलवाल, विजयवर्गीय, रस्तोगी, दिगंबर जैन आदि के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वैश्य समाज घटकों को अलग-अलग जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। संयोजक जे. के. अग्रवाल एवं विनोद गोयल ने बताया कि वैश्य महासभा को राष्ट्रीय महामंत्री बाबूराम गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम शेरेवाला, प्रांतीय अध्यक्ष गणेश राणा, प्रांतीय महामंत्री ध्रुवदास अग्रवाल, प्रांतीय महिला अध्यक्ष निर्मल रावत, उपाध्यक्ष चारू गुप्ता मंत्री वीणा विजयवर्गीय संबोधित करेंगे।