पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीबीएम में किडनी ट्रांसप्लांट से लेकर रोबोटिक ऑपरेशन तक होंगे

पीबीएम में किडनी ट्रांसप्लांट से लेकर रोबोटिक ऑपरेशन तक होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगभग150 करोड़ रुपए की लागत से पीबीएम हाॅस्पिटल में सुपर स्पेशियलिटी विकसित करने के प्रस्तावों पर राज्य सरकार ने मुहर लगा दी है। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में मिलने वाली इस राशि का औचित्य परीक्षण करने के लिए अब केन्द्र से एक दल बीकानेर आएगा। इससे पहले राज्य की ओर से मंजूरी की सूचना देने प्रदेश के संयुक्त सचिव 22 सितंबर को दिल्ली जाएंगे। इन प्रस्तावों पर केन्द्र की मुहर लगने के बाद बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में वे सभी सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं विकसित होगी जो देश के दूसरे बड़े हॉस्पिटलों में होती है। मसलन, यहां किडनी ट्रांसप्लांट हो सकेगी। यूरोलॉजी के कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन रोबोट के जरिये किए जा सकेंगे। पीडिएट्रिक सर्जरी विकसित होगी। बोन मेरो पैथी या बोन मेरो ट्रांसप्लांट होगा और गेस्ट्रो एंट्रोलॉजी, न्यूरोलोजी, न्यूरोसर्जरी आदि से जुड़ी विशिष्ट चिकित्सकीय सेवाएं मिल सकेगी।

शुक्रवार को जयपुर में हुई विशेष मीटिंग में एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा.आर.ए.बंब ने ये प्रस्ताव औचित्य सहित रखे। मतलब यह कि प्रत्येक विभाग में आने वाले मरीजों की संख्या, यहां सुपर स्पेशियलिटी की जरूरत आदि का ब्यौरा दिया। इसके साथ ही एक-एक विभाग के लिए अलग-अलग जरूरत के मुताबिक राशि बताई। ऐसे में लगभग 154 करोड़ रुपए की लागत से सात विभागों का कायाकल्प करने की योजना बताई। केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में बीकानेर के मेडिकल कॉलेज का चयन होने के बाद ये प्रस्ताव तैयार किए गए थे। इस योजना में मंजूर राशि का 20 फीसदी हिस्सा राज्य सरकार देगी। केन्द्र सिर्फ भवन एवं उपकरणों के लिए पैसा देगा। फेकल्टी और कर्मचारियों का इंतजाम राज्य सरकार को करना होगा।

कितने पैसे से क्या सुविधाएं विकसित होगी

> नेफ्रोलॉजी: 12.71करोड़ रुपए का प्रस्ताव। किडनी ट्रांसप्लांट से लेकर गुर्दों से जुड़ी सारी बीमारियों का होगा इलाज। बच्चों के लिए अलग से डायलिसिस सुविधा वार्ड होंगे।

> मेडिकल-सर्जिकलओंकोलॉजी : 43.10करोड़ रुपए से बोन मेरो ट्रांसप्लांट से लेकर कैंसर से जुड़ी हर समस्या का निदान एवं उपचार। इस विभाग को टर्सरी केयर सेंटर के रूप में विकसित करने के लिए भी पैसा मंजूर।

> यूरोलॉजी: भवनलगभग तैयार। 47.39 करोड़ रुपए की लागत से उपकरण-आधारभूत सुविधाएं। रोबोटिक सर्जरी तक की कल्पना।

> न्यूर