पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘शिक्षा सम्बलन’ में 160 स्कूल होगी चेक

‘शिक्षा सम्बलन’ में 160 स्कूल होगी चेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रारंभिकशिक्षा के ढांचे में गुणात्मक सुधार के लिए शिक्षा सत्र 2014-15 में भी सरकारी स्कूलों में ‘शिक्षा सिम्बला’ अभियान चलाया जाएगा। तीन चरणों में प्रस्तावित अभियान के पहले चरण की तिथियां राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद ने निर्धारित कर दी है।

प्रथम चरण में दो दिवसीय ‘शिक्षा सिम्बला’ अभियान 23 और 24 सितंबर को आयोजित होगा। अभियान के दौरान बीकानेर जिले की 160 स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के बौद्धिक और शैक्षणिक स्तर की जांच होगी। जिसके लिए 80 अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इनमें प्रशासनिक और शिक्षा अधिकारी शामिल हैं। शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रमुख शासन सचिव स्कूल शिक्षा नरेशपाल गंगवार ने एसएसए और अवलोकन अधिकारियों को ‘शिक्षा सिम्बला’ अभियान के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक स्कूल में एक कक्षा के कम से कम पांच बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा जाए। भाषा विषय के साथ अन्य विषय में बच्चों की पकड़ कैसे है इसका भी आकंलन किया जाए। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद के आयुक्त हनुमान सिंह भाटी ने अवलोकन प्रपत्र को भरने और ऑन लाइन अपलोड करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

टी.टी कॉलेज में हुई वीसी में डीईओ प्रारंभिक सुभाष शर्मा, एसएसए के एडी पीसी जोरावर सिंह, शिक्षा सिम्बला अभियान की जिला प्रभारी रोबीना साहिन, बीईईओ बीकानेर संजय सेंगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शिक्षकों की मूल्यांकन रिपोर्ट 30 सितंबर तक करनी होगी अपलोड

वीडियोकांफ्रेंसिंग के दौरान प्रमुख शासन सचिव स्कूल शिक्षा ने शिक्षकों के मूल्यांकन प्रपत्र शीघ्र भरने के निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने सभी बीईईओ को पाबंद किया कि वंचित रहे शिक्षकों के मूल्यांकन प्रपत्र जल्द से जल्द भरवाकर रिपोर्ट 30 सितंबर तक ऑन लाइन अपलोड की जाए।