नाला जर्जर अवरुद्ध
बीकानेर | रानीबाजार मोहल्ला विकास समिति ने नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन देकर रानी बाजार में क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत सफाई करवाने की मांग की है। समिति ने अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने ज्ञापन में बताया कि डाक बंगले के पीछे से आगे सड़क के नुक्कड़ तक नाला जर्जर खुला पड़ा है।
नाले की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर पसर जाता है। शर्मा ने गली में सीसी रोड बनवाने की भी मांग की है। इस संबंध में विधायक सिद्धी कुमारी को भी ज्ञापन सौंपा।