निष्पक्ष हो जांच, मिले जल्द नियुक्ति
बीकानेर | नगरनिगम कार्यालय में बुधवार को सफाईकर्मियों की भर्ती की मांग कर रहे सफाई कामगार वाल्मीकि समाज संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ हुए दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। इस संबंध में समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने 601 पदों पर लॉटरी के माध्यम से जल्द भर्ती करने उसमें बाधा डालने वालों पर कार्रवाई की भी मांग की।
जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद समिति पदाधिकारियों ने कर्मचारी मैदान में बैठक की। बैठक में आगे की रूपरेखा तय करने के साथ ही भर्ती के लिए हर संभव आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही प्राथमिकता देने का मुद्दा भी उठाया। ज्ञापन देने वालों में रामप्रसाद जावा, चंद्र प्रकाश, रोकी पड़िहार, सतीश चांवरिया, शुभकरण तजी, सुरेश चांवरिया, शेखर चौहान, मिथुन चांवरिया, राजू वाल्मीकि, सुरेश गुजराती, सुनील वाल्मीकि, हीरालाल चांवरिया, अशोक जावा, खेमचंद तेजी आदि शामिल थे।
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते वाल्मीकि समाज संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी।