- Hindi News
- वूलन उद्यमियों ने बताई चेयरमैन को समस्याएं
वूलन उद्यमियों ने बताई चेयरमैन को समस्याएं
बीकानेर | केन्द्रीयऊन विकास बोर्ड के चेयरमैन जसवंत सिंह बिश्नोई के सामने ऊन व्यवसायियों ने समस्याओं का पिटारा खोला। ऊन बोर्ड का बीकानेर में कार्यालय स्थापित करने की मांग की ताकि उद्यमी सीधे विभाग से संपर्क कर सकें।
न्यूजीलैंड आस्ट्रेलिया आदि विभिन्न देशों की तर्ज पर यहां भी प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की मांग की गई। बिश्नोई ने भी आश्वस्त किया कि शीघ्र ही प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा और जो भी सहयोग होगा वे करेंगे। सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने ऊन से जुड़ी समस्याओं को निदान कराने के भरोसे के साथ ही वूल टेस्टिंग लेबोरेट्री के लिए शीघ्र ही दो करोड़ रुपए उपकरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर बिहारी लाल बिश्नोई, के.के.गोयल, के.के.पाठी आदि मौजूद थे।
जिला उद्याेग संघ मे आयोजित ऊन व्यवसायियों की बैठक को संबोधित करते जसवंत सिंह।