पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ~ 3.60 लाख लूटने वाले रिमांड पर

~ 3.60 लाख लूटने वाले रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने जयपुर-श्रीगंगानगर बाइपास पर 3.60 लाख रुपए लूटने के आरोपियों को रिमांड पर लिया है। अभियुक्तों की जेल में शिनाख्त परेड हो चुकी है।

एसएचओ इन्द्रकुमार ने बताया कि 20 अगस्त की रात को खारा निवासी चंपालाल दूध डेयरी से 3.60 लाख रुपए लेकर पिकअप गाड़ी में रवाना हुआ था। जयपुर-श्रीगंगानगर बाइपास पर छह-सात लोगों ने उसे रोका और 3.60 लाख रुपए मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
पुलिस ने इस संबंध में 13 सितंबर को बेरासर निवासी मुकेश उर्फ मुकनाराम, महेन्द्र, मनफूल को बापर्दा गिरफ्तार और नाबालिग कमल को डिटेन किया था। कमल को संप्रेषण गृह और शेष तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जेल में अभियुक्तों की शिनाख्त परेड करवाई जिसमें उनकी पहचान हो गई। शुक्रवार को अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। अभियुक्तों से लूटे गए रुपयों की बरामदगी की जाएगी।