पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार दिन में तीन बार एक ही गोदाम से ग्वार चोरी

चार दिन में तीन बार एक ही गोदाम से ग्वार चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरोंने पिछले चार दिनों में करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक ही गोदाम से तीन बार ग्वार की बोरियां चोरी की और फरार हो गए। पुलिस को इनका पता नहीं चल पाया है।

करणी औद्योगिक क्षेत्र में मैसर्स श्रीट्रेडर्स का गोदाम है। इस गोदाम में ग्वार और सरसों की बोरियों का स्टॉक है। चोरों ने गोदाम में सेंधमारी की और चार दिनों में तीन बार ग्वार की बोरियां चुराई। चोर 14 सितंबर को 23, 15 सितंबर को पांच और 18 सितंबर को 25 बोरी ग्वार चुराकर फरार हो गए। इस दौरान चौकीदार ने चोरों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे हाथ नहीं आए।

जवाहर नगर निवासी विमल चांडक की ओर से बीछवाल पुलिस थाने में मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं। पुलिस ने मौका मुआयना किया है, लेकिन चोरों का पता नहीं लगा पाई है। श्री बीकानेर अनाज कमेटी की ओर से इस संबंध में एसपी संतोष चालके को ज्ञापन देकर चोरों को गिरफ्तार करने और ग्वार बरामद करने की मांग की गई है। इसके अलावा करणी औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम करने की भी आवश्यकता जताई है।