सिमरन समागम का समापन आज
बीकानेर. गुरुद्वारा गुरु नानक देव जी अरोडा वंश ट्रस्ट, शार्दूल कालोनी में डेढ़ महीने से आयोजित सिमरन समागम का समापन 28 सितंबर को शाम पांच बजे से वाहे गुरु मंत्र, गुरुवाणी, कीर्तन, पाठ अरदास के बाद लंगर की सेवा से होगा। सिमरन समागम आयोजन में सहयोगियों का स्वागत-आभार ज्ञापन ट्रस्ट कमेटी द्वारा किया जाएगा।