81 फीट के रावण दहन पर होंगे 501 धमाके
श्रीराम लक्ष्मण दशहरा कमेटी जिला प्रशासन के तत्वावधान में तीन अक्टूबर को मेडिकल कालेज मैदान पर दशहरा उत्सव में संभाग के 81 फीट के रावण 75-75 फीट के कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतलों लंका का दहन रोमांच पैदा करेगा।
501 बार होने वाले धमाकों से मैदान गूंज उठेगा। पुतले बनाने का काम गौतम बुद्ध नगर के शोरगर इस्लाम का दल ने किया है। यह बात कमेटी की बैठक में अध्यक्षता करते हुए संरक्षक शिवरतन अग्रवाल फन्ना बाबू ने कही। उन्होंने कहा कि पुतलों को पौराणिक काल की पोशाक से सजाया जा रहा है।
महासचिव सुभाष भोला ने बताया कि कमेटी के इस 11 वें दशहरा उत्सव को सभी सदस्य सहयोगी नया आयाम देने की तैयारियों को साकार करने में जुटे हैं। ग्राउंड इंचार्ज हेमंत गोरवानी, महादेव बालानी ने बताया कि राम-रावण युद्ध के दौरान राकेट छोड़े जाएंगे, पैराशूट उतरेंगे रावण दहन के समय आतिशी चक्र सहित विशिष्ट आतिशबाजी की तैयारी की गई है। सचेतन 25 झांकियां निकालने की तैयारी भी कलाकारों ने की है। संरक्षक राजेश चूरा ने बताया कि विजय दशमी के दिन श्रीराम लक्ष्मण भवन से झांकियां नए और निराले अंदाज से निर्धारित मार्ग से निकाली जाएगी। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक भारतीय संस्कृति का दशहरा महोत्सव शहर वासियों के साथ सामूहिक रूप से मनाया जा रहा है।
धरणीधर खेल मैदान में रावण का पुतला तैयार करते कारीगर।
150 रामायण कालीन पात्रों से सजेगी शोभायात्रा
बीकानेर दशहरा कमेटी द्वारा झांकी कलाकारों का चयन प्रक्रिया तनेजा धर्मशाला, धोबीतलाई में संपन्न की गई। अध्यक्ष राकेश मेहंदीरत्ता ने बताया कि कमेटी के सचिव वीरेंद्र चावला, कोषाध्यक्ष सुनीत झांब, उपाध्यक्ष संजय झांब, संरक्षक जय कृष्ण गोम्बर, महेश कुमार झांब, सुभाष मित्तल, अरविंद मिढ्ढ़ा, ओम प्रकाश सचदेवा सहित तमाम सदस्यों और सहयोगियों ने निर्णायक मंडल सहित चयन प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाई। करीब डेढ़ सौ पात्रों की सचेतन झांकियां की शोभायात्रा के लिए शहर के मुख्य मार्गों से स्टेडियम तक मार्ग निर्धारण पर भी विचार विमर्श किया गया। संस्था के इस 60 वें दशहरा उत्सव के लिए झांकी पात्रों को आकर्षक वेशभूषा आभूषणों से सजाया जाएगा। डा करणी सिंह स्टेडियम में मनाए जाने वाले दशहरा उत्सव का आगाज आतिशबाजी से होगा तथा आयोजन की सफलता के लिए देवेंद्र मेहंदीरत्ता, कबीर झांब, अक्षय मेहंदीरत्ता