मेगा ट्रेड फेयर शुरू शहरवासी उत्साहित
दैनिक भास्कर खुशियां डवलपर्स प्रा.लि. की ओर से शनिवार को सार्दुल क्लब मैदान में मेगा ट्रेड फेयर का आगाज हुआ।
बीकानेर पूर्व क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी, आरपीएफ कमांडेंट एस.बी.गोस्वामी खुशियां डवलपर्स के निदेशक ओमप्रकाश मीणा ने गणेश पूजन के साथ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारंभ किया। विधायक सिद्धि कुमार ने दैनिक भास्कर आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के सीजन में इस तरह के आयोजन नगरवासियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। शहरवासियों को एक ही छत के नीचे सभी तरह की वस्तुएं उपलब्ध हो जाती है।
कमांडेंट एस.बी. गोस्वामी ने कहा कि दैनिक भास्कर सदैव नवाचार करने में प्रयासरत रहता है। ऐसे आयोजन बीकानेर को नई दिशा देने में सहायक है। खुशियां डवलपर्स के निदेशक ओमप्रकाश मीणा ने कहा कि मेगा ट्रेड फेयर व्यवसायिक दृष्टि से काफी फायदेमंद है। यह उपभोक्ताओं तक सीधी पहुंच का आसान तरीका है। यह आयोजन उपभोक्ताओं को प्रोडक्ट की विस्तृत जानकारी देने में भी श्रेष्ठ है। मेगा ट्रेड फेयर में इंडो केयर एंटरप्राइजेज की ओर से रोजाना मोल्डेड चेयर जीतने का मौका दिया जा रहा है।
खुशियां डवलपर्स के ओम प्रकाश मीणा ने बताया कि ट्रेड फेयर में लोगों को मात्र 1100 रुपए में एक आवासीय भूखंड दिए जाने की योजना है। इसके साथ ही 120 रुपए प्रतिवर्ग फीट की दर से प्लाट भी उपलब्ध है। इसका चयन लक्की ड्रा द्वारा किया जाएगा। वहीं ट्रेड फेयर में पहुंचे शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
सार्दूल क्लब मैदान में दैनिक भास्कर और खुशियां डवलपर्स के मेगा ट्रेड फेयर का उद्घाटन करते अतिथि।