पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विरोध दिवस मनाया

विरोध दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. शहर कांग्रेस सेवादल ने भाजपा सरकार के एक वर्ष पर कुशासन बताते हुए काला दिवस मनया। मुख्य संगठक राजकुमार किराड़ू ने बताया कि सेवादल, शहर कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने काले कपड़े पहन कर कुशासन के एक वर्ष का फोल्डर जनता को वितरित किया।

देहात अध्यक्ष विमल भाटी, संजय पाल, कमल यादव, आनंद सिंह सोढ़ा, कैलाश पारीक, प्रह्लाद सिंह मार्शल आदि पदाधिकारियों ने आयोजन में भाग लिया। यूथ कांग्रेस महासचिव जीतू सेवग, विमुक्त घुमंतू अर्द्ध घुमंतू जाति प्रकोष्ठ, राजस्थान स्टेट हज कमेटी के हीरू खां टावरी आिद ने सरकार के विरुद्ध विरोध दर्ज कराया। शहर कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ द्वारा गांधी पार्क में सरकार की सद्बुद्धि के लिए सचिव मनोज चौधरी के नेतृत्व में यज्ञ किया गया। है।

निराशाजनकबताया : आमआदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया है। संयोजक दिनेश लखोटिया ने नौकरियां नहीं देने, चिकित्सा की 108 सेवा बदहाल होने, भ्रष्टाचार चरम पर होना आदि को सरकार की विफलता बताया। वहीं वाल्मीकि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयदीप सिंह वाल्मीकि ने बताया कि समाज ने बीजेपी के एक वर्ष के जश्न का बहिष्कार कर काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है।

कोटगेट के आगे काले कपड़ों में प्रदर्शन करते कांग्रेस-सेवादल के कार्यकर्ता।