बीकानेर. मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में शनिवार को एक ओर जहां तालियों की गड़गड़ाहट गूंज रही थी तो वहीं दूसरी ओर हंसी के ठहाके। अवसर था कॉलेज के 55वें बैच की ओर से 56वें बैच के स्टूडेंट्स के लिए दी गई फ्रेशर पार्टी ‘बेलेरिना’ का।
शनिवार का दिन छात्र-छात्राओं के लिए फुल एन्जॉय का रहा। इस मौके पर मेडिकल स्टूडेंट्स ने राजस्थानी, पंजाबी सहित अन्य लोकगीतों पर प्रस्तुतियां दी तो वहीं जातिवाद पर प्रस्तुति नाटक में अपने अभिनय का जौहर दिखाया। इस मौके पर स्टुडेंट्स के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।
मेडिकल स्टूडेंट्स की इस फ्रेशर पार्टी ‘बेलेरिना’ के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.रामअवतार बंब, अध्यक्षता डॉ. वी.बी सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के.के.वर्मा रहे। स्टूडेंट्स के साथ-साथ डॉ.मुरली मनोहर ने भी मंच पर गीत गुनगुनाएं। फ्रेशर पार्टी के दौरान हुई प्रतियोगिता में मानित शर्मा को मिस्टर फ्रेशर और शुभांगी थानवी को मिस फ्रेशर, शानू बख्शी को मिस्टर मॉडल एवं आयुषि सक्सेना को मिस मॉडल, रवि खुराना को मिस्टर डांसर एवं कुनिका तंवर को मिस डांसर तथा शेबान मिर्जा को मिस्टर परफॉरमेंस एवं मोनिका चौधरी को मिस परफॉरमेंस चुना गया। मेडिकल कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में नाटक का एक दृश्य।