पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाविद्यालय को स्वच्छ हरित बनाए रखने का संकल्प लिया

महाविद्यालय को स्वच्छ हरित बनाए रखने का संकल्प लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. राजकीयअभियांत्रिकी महाविद्यालय के एमएससी रसायन शास्त्र के विद्यार्थियों विभाग के सदस्यों ने श्रमदान करके महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ हरित बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र व्यास ने छात्रों को पर्यावरण के संरक्षण पर समझाते हुए उन्हें स्वच्छता को बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनसंपर्क अधिकारी मनोज व्यास, डॉ. चंचल कच्छावा, डॉ. सुरेश पुरोहित, गरिमा प्रजापत, कीर्ति महला, रामचंद्र बेनीवाल आदि ने भागीदारी निभाई।

21जून को विश्व योग दिवस घोषित करने पर प्रसन्नता

बीकानेर.भारतस्वाभिमान ट्रस्ट पतंजलि योग समिति बीकानेर इकाई की शनिवार को बैठक हुई। बैठक में भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक प्रो. नरेंद्र कुमार बारहट, पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सुथार, महिला पतंजलि योग समिति की अध्यक्ष स्नेहा, दिलीप सिंह आदि ने यूएनओ द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित करने पर प्रसन्नता जताई।