राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 को
बीकानेर. उपभोक्तासंरक्षण समिति की ओर से 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिति के संस्थापक शांति कुमार व्यास, जिलाध्यक्ष राकेश जोशी ने बताया कि इस संबंध में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीकानेर ब्लॉक अध्यक्ष शिवलाल स्वामी, कोलायत ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सुथार आदि शामिल थे।
महेंद्रपुष्करणा ब्लॉक अध्यक्ष
बीकानेर.उपभोक्तासंरक्षण समिति के संस्थापक शांति कुमार व्यास ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महेंद्र पुष्करणा को बीकानेर का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया।
रेलकर्मियोंकी समस्याएं संकलित
बीकानेर.भारतीयरेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ बीकानेर मंडल द्वारा लालगढ़ वर्कशाप के समक्ष कार्मिकों की समस्याओं का संकलन किया गया। मंडल मंत्री अमर सिंह सियाग ने बताया कि प्रभारी राजकुमार व्यास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने अभ्यावेदन प्रस्तुत किए जिन्हें संगठन के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। ऐसे आयोजन हनुमानगढ़, लालगढ़, चूरू, हिसार में भी आयोजित किए जा चुके हैं।