- Hindi News
- अंग उपकरण के लिए 107 छात्र छात्राओं का चयन
अंग-उपकरण के लिए 107 छात्र-छात्राओं का चयन
बीकानेर. अल्पदृष्टि बाधित बालक-बालिकाओं को अंग-उपकरण वितरण करने के लिए एसएसए की ओर से शनिवार को एसेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया।एसएसए कार्यालय परिसर में आयोजित हुए इस कैम्प में 107 छात्र-छात्राओं का अंग-उपकरण वितरण के लिए चयन किया गया। एडीपीसी जोरावर सिंह ने बताया कि भोरूका चेरिटेबल ट्रस्ट के विशेषज्ञों की ओर से साइट सर्जरी के लिए आठ, चश्मा वितरण के लिए 73 तथा लो-विजन डिवाइस के लिए 17 बालक-बालिकाओं का चयन किया गया। समावेशित शिक्षा प्रभारी राजेंद्र कुमार माकड़ ने बताया कि चयनित बालक-बालिकाओं को अंग-उपकरण का वितरण एक महीने बाद किया जाएगा। कैम्प में समावेशित शिक्षा समन्वयक नवाब अली, एसीपी सोहन शर्मा, डॉ. रोबिना शाहीन आदि शामिल हुए।