पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादल छाए, बढ़ रही ठिठुरन

बादल छाए, बढ़ रही ठिठुरन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को ठिठुरन का असर बढ़ गया। सुबह से दोपहर तक कुछ मिनटों की लिए ही धूप निकली लेकिन वह भी छह किमी रफ्तार से चलने वाली हवाओं के सामने बेअसर रही।

रात दिन में बादल छाए रहने से रात का पारा तो बढ़ गया लेकिन दिन का पारा 23 डिग्री तक गया। सुबह से ही लोगों को मौसम का मिजाज पता चल गया। ऐसे में लोगों की दिनचर्या बदलने के साथ-साथ किचन का मीनू भी बदल गया। दोपहर को लोग धूप में खड़े होकर को लालायित नजर आए लेकिन धूप लुका-छिपी का खेल खेलती रही। ठिठुरन बढ़ने के कारण शाम ढलते ही शहर में जगह-जगह अलाव जलने शुरू हो गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह जहां उत्तर-पूर्वी हवा थी जो शाम को उत्तर-पश्चिमी हो गई, जो दिनभर छह किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चलती रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बादल छंटते ही सर्दी का जोर बढ़ जाएगा।

बारह गुवाड़ चौक में अलाव तापते बच्चे।