राजेंद्र बिजारणियां अध्यक्ष
बीकानेर. राजेंद्रबिजारणियां को अस्थाई नर्सेज एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पीबीएम हॉस्पिटल में संविदा पर कार्यरत नर्सेज की इस संबंध में शनिवार को गांधी पार्क में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संविदा नर्सेज नेता ताराचंद, बालचंद, सत्यनारायण मीणा, संपत सिंह, धर्मपाल, मुकेश लोरा आदि शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से राजेंद्र बिजारणियां को अध्यक्ष चुना गया। नव नियुक्त अध्यक्ष बिजारणियां ने बताया कि जल्द ही अस्थाई नर्सेज एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।