- Hindi News
- वरिष्ठ चित्रकार मुरली मनोहर के माथुर सम्मानित
वरिष्ठ चित्रकार मुरली मनोहर के माथुर सम्मानित
बीकानेर. नगरकी विभिन्न संस्थाओं द्वारा वरिष्ठ चित्रकार मुरली मनोहर के माथुर की बीकानेर में 50 वर्ष की कला साधना एवं सेवाओं पर चर्चा कर उनका सम्मान किया गया। शब्द रंग साहित्य एवं कला संस्थान के संयोजक अशफाक कादरी तथा सचिव राजाराम स्वर्णकार ने माथुर को सम्मान पट्ट ओढ़ाकर अभिनंदन किया सरदार अली पडि़हार, डा मुरारी शर्मा, बी एल नवीन, प्रमिला गंगल, हरीश बी शर्मा , कासिम बीकानेरी, कवि संगीतज्ञ गोविंद नारायण राजपुरोहित ने आदि ने विचार व्यक्त किए। बुनियाद साहित्य एवं कला संस्थान के संजय आचार्य वरूण, सखा संगम के अध्यक्ष भगवान दास पडि़हार, राजस्थान तीरंदाजी संघ के चन्द्र शेखर जोशी, बीकानेर हॉकर्स यूनियन के अध्यक्ष पुखराज स्वामी, बालेन्द्र सिंह, साहित्य संस्कृति अनुरागी मुनींद्र अग्निहोत्री, कवि लालचन्द जैदिया ने भी माथुर की सेवाओं को सराहा उनकी दीर्घायु की कामना की।
रंगजगत ने किया माथुर का सम्मान : बीकानेररंग जगत ने भी वरिष्ठ चित्रकार मुरली मनोहर के माथुर का सम्मान किया। वरिष्ठ रंगकर्मी लक्ष्मीनारायण सोनी, प्रदीप भटनागर, मालू सिंह, दयानंद शर्मा, रामसहाय हर्ष, राजेश ओझा ने माथुर के निवास पर माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया