आरएसवी में मनाया खेल दिवस
बीकानेर.आरएसवी उच्चमाध्यमिक विद्यालय की ओर से कक्षा प्री नर्सरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने खेल दिवस मनाया। इसमें 700 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने 50 मीटर दौड़, 10 मीटर दौड़ सहित विभिन्न रेस में भाग लिया। इस मौके पर अभिभावकों ने भी म्यूजिकल चेयर में भाग लिया। विद्यार्थियों के साथ ही प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले अभिभावकों को भी पुरस्कृत किया गया। शाला की उपप्राचार्य निधि ने पुरस्कार बांटे।