पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कूटरचित दस्तावेजों से बदली भूमि

कूटरचित दस्तावेजों से बदली भूमि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तरगढ़. कूटरचित दस्तावेज बनाकर एक किसान की भूमि का नक्शा बदलकर उस पर कब्जा कर लेने का मामला जरिए इस्तगासा दर्ज हुआ है। सत्तासर निवासी श्याम लाल ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2011 में उसने राजस्व तहसील छत्तरगढ़ में छह बीघा जमीन की रजिस्ट्री करवाई थी। उस समय यह जमीन बीकानेर-छत्तरगढ़ सड़क पर थी जिसे ममी शेर, गुलाम कादर, हलीमा, सिकंदर, गुलाम सद्दीक आदि ने तहसील प्रशासन के साथ मिलकर दूसरी जगह कर दिया। वहां पर कब्जा कर लिया। उसने इस मामले में राजस्व तहसीलदार भानीराम, पटवारी भागीरथ, पटवारी हरिकिशन शर्मा, पटवारी मदनसिंह, रोशनलाल मीणा, प्रभुदयाल कटारिया को भी आरोपी बनाया है।