जल्द मिले ओवर टाइम
जल्द मिले ओवर टाइम
बीकानेर.दीपावलीपर दिन-रात काम करने से तकनीकी कर्मियों के जमा हुए ओवर टाइम को देने की मांग बिजली घर मजदूर यूनियन (इंटक) के शहर जिलाध्यक्ष भंवर लाल ओझा ने की है। शनिवार को नत्थूसर गेट स्थित कार्यालय में हुई यूनियन की बैठक में उन्होंने बताया कि ओवर टाइम का भुगतान दीपावली के बाद सात से दस दिनों के बीच हो जाना चाहिए था। मगर, अब तक उन्हें भुगतान नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों में रोष है। ओझा का कहना है कि इस संबंध में जल्द फैसला नहीं आए तो वे मजबूरी में आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा। ओझा ने कहा कि शहरी क्षेत्र में निजीकरण के नाम पर फाल्ट ठीक करने का काम एफआरटी को दिया गया है। मगर, यह कहां काम कर रही है यह सब जानते हैं। निगम के कार्मिकों को ही जब काम करना पड़ रहा है तो एफआरटी को ठेका देकर निगम का पैसा बर्बाद करने की प्रक्रिया रुकनी चाहिए। बैठक में अश्विनी गहलोत, अक्षय राज भाटी, विजय किराडू, भागीरथ किराडू, भंवर हर्ष, कोषाध्यक्ष अशोक पुरोहित, अनिल शर्मा, बुलाकी गहलोत, परमेश्वर, अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।
दसलाख का मुआवजा दे
बीकानेर.जोविविनिश्रमिक संघ के शहर जिलाध्यक्ष गिरधर गोपाल सोलंकी ने एमडी कॉलोनी में करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले श्रमिक शंकर लाल बिश्नोई के परिजनों को दस लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि लाइन शिफ्टिंग का कार्य यूआईटी द्वारा करवाया जा रहा था और उसके ठेकेदार करवा रहा था। ऐसे में इन दाेनों को ही युवक के परिजनों को दस लाख रुपए मुआवजा देना होगा। ठेकेदार ने अगर शट डाउन प्रक्रिया का पूरा पालन किया होता तो शायद यह घटना नहीं घटती। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।