- Hindi News
- लूट के आरोपियों को जेल भेजा, शिनाख्त परेड होगी
लूट के आरोपियों को जेल भेजा, शिनाख्त परेड होगी
बीकानेर | जयपुर-श्रीगंगानगरबाइपास पर तीन लाख 60 हजार रुपए की लूट के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्तों को कोर्ट के आदेश पर रविवार को जेल भेज दिया गया है। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने मुकेश उर्फ मुकनाराम, महेंद्र, मनफूल और कमल जाट को कोर्ट में पेश किया था। आरोपियों को 20 अगस्त की रात खारा निवासी चंपालाल से तीन लाख 60 हजार रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वारदात में काम ली गई गाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर ली है। आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। जेल में उनकी शिनाख्त परेड करवाई जाएगी।