पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भक्ति से भय का नाश संभव

भक्ति से भय का नाश संभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भक्ति से भय का नाश संभव

बीकानेर | ईश्वर की सच्ची भक्ति से मनुष्य से सारे भय नष्ट हो जाते हैं। मनुष्य से समर्पित भाव से ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए। यह बात जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ की वरिष्ठ साध्वी मनोरंजना ने कही। अवसर था सुगनजी महाराज के उपासरे में चल रहे ‘भक्तामर स्तोत्र’ के चार गाथा पूजन का। रविवार को स्थानीय श्रावक-श्राविकाओं के साथ छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं ने भी प्रवचन में हिस्सा लिया। साध्वी वसुंधरा ज्ञानोदया ने भक्तामर के स्तोत्र आगमन के मंत्रों, दोहों और भक्ति गीतों के साथ रोग-शोक निवारक रिद्धि सिद्धि दायक महामंगलकारी, भक्तामर स्तोत्र का पूजन करवाया। साध्वी वसुंधरा ने कहा कि भक्तामर स्तोत्र प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ को समर्पित भक्त प्रधान अमर काव्य रचना है। रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में श्लोकों का पूजन एक सप्ताह तक चलेगा।