पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दशह्निका महोत्सव में हुए धार्मिक अनुष्ठान

दशह्निका महोत्सव में हुए धार्मिक अनुष्ठान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दशह्निका महोत्सव में हुए धार्मिक अनुष्ठान

बीकानेर | श्री पाश्र्वचन्द्र सूरी उपाश्रय आसाणियों के मोहल्ले में चल रहे दशाहनिका महोत्सव में रविवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। जैनाचार्य दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज (निराले बाबा) के सान्निध्य में नवग्रह पाटला पूजन, दशिदक्पाल पाटला पूजन, अष्टमंगल पाटला पूजन, कुंभ स्थापना, दीपक स्थापना, ज्वारा रोपण आदि हुए। इस अवसर पर निराले बाबा ने कहा कि नकारात्मक विचारधारा के व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल नहीं कर पाते। जीवन में कुछ कर दिखाने के लिए व्यक्ति के विचार सोच सकारात्मक होनी चाहिए। नकारात्मक सोच का व्यक्ति हर चीज को शंका भय की नजर से देखता है।