सर्वोदय बस्ती स्कूल में स्वेटर वितरित
बीकानेर. साधुमार्गीजैन महिला समिति ने शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सर्वोदय बस्ती में कक्षा एक से पांच तक विद्यार्थियों को विद्यालय गणवेश की स्वेटर का वितरण किया गया।
समिति की अध्यक्ष सुशीला जैन ने विद्यार्थियों को संस्कारित बनने अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया। स्वेटर वितरण कार्यक्रम के प्रेरक सर्व समाज विकास मंच के अध्यक्ष महेश तंवर ने सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत जरूरतमंद बच्चों के लिए ऐसे दानदाताओं को प्रेरित करने की आवश्यकता जताई। शाला प्रधान राजकुमार सोनी ने ने दानदाताओं का आभार जताया।