पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंसर रोगी के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, मौत

कैंसर रोगी के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में भर्ती एक कैंसर रोगी के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया है। मंगलवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई। इसे मिलाकर इस बीमारी से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

पीबीएम अस्पताल में जुकाम, बुखार, गले में दर्द के रोगियों की भीड़ लग गई है। मंगलवार को 28 रोगियों के सेम्पल लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। इससे पूर्व सोमवार को 32 रोगियों के सेम्पल लिए गए थे, जिनमें तीन के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया है। इनमें एक बीकानेर, दूसरा चूरू और तीसरा रोगी श्रीगंगानगर का है।
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रामावतार बंब ने बताया कि जनवरी से अब तक कुल 400 में से 383 टैस्ट हो चुके हैं। जिनमें 41 लोगों के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। इनमें 36 रोगी बीकानेर के और शेष श्रीगंगानगर के हैं।

मंगलवार को कैंसर से पीड़ित हनुमानगढ़ निवासी रामलाल की मृत्यु हो गई। वह कैंसर वार्ड में भर्ती था। फेफड़े और लीवर में कैंसर फेलने के कारण उसकी हालत गंभीर थी। आठ फरवरी को उसकी स्वाइन फ्लू की जांच करवाई गई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वाइन फ्लू से अब तक पांच मौतें हो चुकी हैं। इनमें से एक कोलायत निवासी दुर्गा देवी की मृत्यु जयपुर में हुई थी।