- Hindi News
- आयोजन महालक्ष्मी मंदिर का पाटोत्सव मनाएंगे
आयोजन - महालक्ष्मी मंदिर का पाटोत्सव मनाएंगे
बीकानेर | श्रीश्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा बेणीसर बारी स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में बुधवार को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। अध्यक्ष श्याम सुंदर ने बताया कि पूजा प्रधान आचार्य पं. महेन्द्र देव और रविशंकर के सानिध्य में किया जाएगा। पाटोत्सव में दुर्गा सप्तशती एवं श्री सुक्त पाठ का भी आयोजन होगा।