चुनाव-बार अध्यक्ष के लिए चुनाव 19 को
बीकानेर | बारएसोसिएशन अध्यक्ष के लिए 19 फरवरी को प्रस्तावित चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन किसी नामांकन प्रस्तावित नहीं हुआ। निर्वाचन अधिकारी बच्छराज कोठारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 12 फरवरी शाम चार बजे तक और नाम वापस लेने की तिथि 13 शाम चार बजे तक होगी। वोटिंग 19 फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर एक बजे तक और डेढ़ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतदान कचहरी परिसर स्थित पुराने बार रूम में होगी और इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।