- Hindi News
- प्रस्तावित विनियम के संबंध में आपत्तियां सुझाव आमंत्रित
प्रस्तावित विनियम के संबंध में आपत्तियां सुझाव आमंत्रित
बीकानेर | नगरनिगम ने बीकानेर नगर निगम विनियम-2013 प्रस्तावित किया है। इस प्रस्तावित विनियम के संबंध में आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित करने के लिए जनता के सूचनार्थ स्थानों पर रखे गए हैं। निगम आयुक्त ने बताया कि नगर निगम कार्यालय अधीक्षक कक्ष में, निगम के क्षेत्रीय कार्यालय गंगाशहर में, स्टेट लाइब्रेरी, टाउन हॉल में, निगम के कचहरी परिसर स्थित कार्यालय में, जुबली नागरी भंडार, ज्ञानोदय भवन, पारीक चौक, गुरु प्रकाशन संग्रहालय में प्रस्तावित विनियम के संबंध मं किसी भी व्यक्ति, फर्म, कंपनी, संस्था आदि को कोई आपत्ति या सुझाव प्रस्तुत कर सकते है। उन्होंने बताया कि 15 दिन के अंदर-अंदर में निगम के मुख्य कार्यालय में पत्र प्राप्ति लिपिक को देनी होगी। समयावधि समाप्ति के बाद कोई भी आपत्ति या सुझाव पर विचार नहीं किया जाएगा।