जेएमडीवी बना क्रिकेट चैंपियन
बीकानेर | जिलाक्रिकेट संघ द्वारा मंगलवार को सार्दुल क्लब के ग्राउंड में एनडब्ल्यूआरसीसी और जेएमडीवी के बीच जिला स्तरीय सीनियर चैंपियनशिप 2014-15 का फाइनल मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एनडब्ल्यूआरसीसी टीम ने 37.3 ओवरों में 165 बना कर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएमडीवी ने 38 ओवरों में 3 विकेट खोकर 166 रन बना लिए। जेएमडीवी की जीत में मुख्य भूमिका तारिक खान ने 70, और नरेशाह ने 51 रन बनाए।