पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी केन्द्र पर हुआ स्नेह शिविर

आंगनबाड़ी केन्द्र पर हुआ स्नेह शिविर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर |महिला एवंबाल विभाग की ओर से संचालित वार्ड 54 के आंगनबाड़ी केन्द्र में स्नेह शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास अधिकारी नरेन्द्रसिंह शेखावत, विशिष्ट अतिथि डॉ. नरेश गोयल, अति. विशिष्ट अतिथि पार्षद युनुस अली, पार्षद जगदीश मोदी, पार्षद विमला गहलोत, भाजपा जस्सूसर गेट मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय, रानीबाजार मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष रमेश सैनी, ओम राजपुरोहित, पाबूदान सिंह राठौड़ थे। महिला पर्यवेक्षक सुनीता गौड़ ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कुपोषित बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार, स्वास्थ्य, टीकाकरण, पल्स-पोलिया आदि अभियान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अतिथियों का साफा, शॉल, स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।

पार्षदजावा का सम्मान 15 को

बीकानेर | वाल्मीकिसमाज अभिनंदन समारोह समिति का गठन मंगलवार को गांधी पार्क में हुई समाज के लोगों की बैठक में किया गया। बैठक में समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान करने का निर्णय लिया गया। संयोजक ज्ञानप्रकाश बारासा ने बताया कि वार्ड 26 के पार्षद नंदलाल जावा का 15 फरवरी को टाउन हॉल में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।