खुला गंदा नाले से परेशान लोग
बीकानेर | गजनेररोड चौखूंटी के पास खुला गंदे नाले से राहगीरों की परेशानी रोजाना बढ़ती जा रही है। समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने इस संबंध में पहले भी प्रदेश सरकार को पत्र लिखा है। लेकिन सरकार और प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। नाले के खुले रहने से हमेशा आवारा पशुओं को जमावड़ा लगा रहता है। इतना ही नहीं बरसात के मौसम में कीचड़ का गंदा पानी घरों में घुस जाता है।
जिसके चलते लोगों का यहां रहना दूभर होता जा रहा है। लोगों ने मांग की प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले रहे है। कहीं गंदगी उन्हें किसी बीमारी चपेट में ले इससे पहले नगर निगम नये नाले का निर्माण करवाएं।