- Hindi News
- 32 हजार से अधिक शिकायतों का हुआ निस्तारण
32 हजार से अधिक शिकायतों का हुआ निस्तारण
बीकानेर | सरकारआपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता से मिली शिकायतों पर कलेक्टर आरती डोगरा ने बताया कि अभी तक 41 हजार 808 शिकायते प्राप्त हुई थी जिनमें से 32 हजार 165 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। निस्तारण हुई शिकायतों का वेरिफिकेशन चार स्तरीय किया जा रहा है। सात पंचायत समितियों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण स्वयं आरती डोगरा कर रही है। शिकायतों के जल्दी निपटारे के लिए ढाई-ढाई हजार शिकायते यूआईटी और नगर निगम को दी गई है। परीक्षण के इस कार्य में 31 एडॉप्टर अधिकारी और सत्यापन के लिए गांव में पटवारी आवेदकों से मोबाइल पर भी संपर्क कर है।