- Hindi News
- जेसीबी से खोद रहे थे जिप्सम, उड़न दस्ता पहुंचा तो भाग गए
जेसीबी से खोद रहे थे जिप्सम, उड़न दस्ता पहुंचा तो भाग गए
बल्लरमें आरएसएमएम के लीज एरिया में माफिया गिरोह के लोग जेसीबी लगाकर जिप्सम खोद रहे थे, उड़न दस्ता पहुंचा तो वे गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए।
बीकानेर जिले में जिप्सम का अवैध खनन और निर्गमन करने वाले सक्रिय हैं और अपने काम को अंजाम देने मे जुटे हैं।
मंगलवार को सुबह आरएसएमएम के उड़नदस्ते को इत्तला मिली के उनके लीज एरिया में जिप्सम का अवैध खनन हो रहा है। प्रभारी इंस्पेक्टर धरम पूनिया के नेतृत्व में उड़न दस्ते ने सुबह पांच बजे मौके पर दबिश दी तो वहां लोग जेसीबी मशीन से जिप्सम का अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्राली में भर रहे थे। आरएसएमएम के उड़नदस्ते को देखकर अवैध खनन कर रहे लोग गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए।
इंस्पेक्टर पूनिया की रिपोर्ट पर दंतौर पुलिस थाने में जेसीबी चालक राजेन्द्र कुम्हार और ट्रेक्टर चालक हारूफ मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर ली है।