पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निबंध प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

निबंध प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | हिंदीपखवाड़े के तहत शुक्रवार को लक्ष्य पब्लिक स्कूल में ‘हिंदी के विकास में आपका योगदान’ विषयक निबंध प्रतियोगिता और संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में स्कूल के 51 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रधानाध्यापक गोपी सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में हिंदी भाषा के योगदान पर प्रकाश डाला। संचालक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदी आज विश्व की दूसरी सबसे बड़ी भाषा है। हिंदी भाषा में उत्तरोतर वृद्धि हो रह है। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी टी.आर.चौधरी ने हिंदी भाषा में लिखे गए साहित्य पर अपने विचार रखे। निबंध प्रतियोगिता में लोकेंद्र प्रथम, दिनेश बिश्नोई द्वितीय और विनोद तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा प्रीति मारू और अंजली चारण तीसरे और चौथी स्थान पर रही। अतिथियों ने विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।