- Hindi News
- हॉकी में सार्दुल स्पोटर्स स्कूल टीम विजयी
हॉकी में सार्दुल स्पोटर्स स्कूल टीम विजयी
बीकानेर | राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तहत 59वीं 19 वर्षीय छात्र हॉकी प्रतियोगिता में सार्दुल स्पोटर्स स्कूल बीकानेर की टीम विजयी रही है। प्रतियोगिता का आयोजन बारां जिले में हुआ। हॉकी कोच रणजीत राम बिश्नोई ने बताया कि फाइनल मुकाबला अलवर और सार्दुल स्पोटर्स स्कूल के बीच हुआ। जिसमें सार्दुल स्पोटर्स स्कूल ने अलवर को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। स्कूल के छात्र संजू कुमार कुलडिय़ा ने प्रतियोगिता के सभी मैचों में 13 गोल कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता है।