- Hindi News
- एसीबी से हो विद्युत निगम के सामान देने की जांच
एसीबी से हो विद्युत निगम के सामान देने की जांच
बीकानेर | रानीबाजार इंडस्ट्रीयल एरिया के एक गोदारा में आवश्यकता से अधिक मिले बिजली उपकरणों के मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से करवाने की मांग जोविविनि श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने की है।
उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की गंभीरता के साथ उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी कुछ लोगों द्वारा की जा रही अनियमितता के बारे में बताया है। संघ के संभाग महामंत्री रघुनाथ सिंह सोलंकी ने आरोप लगाया कि निगम के स्टोर में सामान नहीं मिलता लेकिन ठेकेदार के यहां प्रचुर मात्रा में मिल जाता है। उनकी कभी मॉनिटरिंग नहीं होती और वे इसका गलत फायदा उठाते हैं। उन्होंने इस मामले की जांच करवाने के साथ ही विद्युत निगम से जुड़े सभी ठेकेदारों के गोदारों की भौतिक रिपोर्ट करवाने की भी मांग की है।