ऑटो यूनियन की बैठक हुई
बीकानेर | टाइगरऑटो यूनियन की बैठक गांधी पार्क में संरक्षक युधिष्ठिर सिंह भाटी के नेतृत्व में हुई। उन्होंने जिला प्रशासन से यूनियन के चोरू खां, फूले खां, बाबू नायक, कन्हैया लाल आदि की बताई समस्याओं के समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया।
अभिनेताभाटी का स्वागत
बीकानेर | स्वरशृंगार कला केंद्र द्वारा अभिनेता युधिष्ठिर सिंह भाटी का माला पहना कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष पूनम मोदी ने बताया कि भाटी को जयपुर में आयोजित फिल्म फेस्टीवल में बेस्ट सपोर्टिंग कलाकार के रूप में अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम में पदाधिकारी मौजूद थे।