बीकानेर. निगमचुनावों के लिहाज से कांग्रेस ने भी जमीनी कवायद शुरू कर दी है। शहर कांग्रेस ने सभी 60 वार्डों का सर्वे एक मार्केटिंग फर्म से करवाया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाया जाएगा।
इसी सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशी तय करने के लिए एक फार्मेट भी बनाया है। इस फार्मेट की कॉपी प्रदेश संगठन को भेजी है। वहां से अप्रूवल मिली तो इसी दावेदारों को इसी फार्मेट में आवेदन करने के लिए कहा जाएगा। वैसे संगठन अभी मूल रूप से प्रदेश के मार्गदर्शन का इंतजार कर रहा है।
अध्यक्ष यशपाल गहलोत का कहना है, कार्यकर्ताओं में उत्साह है और विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद दावेदारों की तादाद दिनोंदिन बढ़ रही है। टिकट तय करने का काम तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर संगठन और बड़े नेताओं की समिति ही करेगी।
हां, जो रहे हैं उनका आवेदन ले रहे हैं
भाजपा के शहर अध्यक्ष विजय आचार्य मानते हैं कि टिकट का दावा करने वाले कार्यकर्ता लगातार मिल रहे हैं। वे कहते हैं, टिकट वितरण पार्टी के निर्देश और मानदंडों के अनुरूप होंगे।
सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, प्रभारी आदि की इसमें भागीदारी होगी। अभी जो लोग आवेदन दे रहे हैं, उन्हें लेकर सूचीबद्ध जरूर कर रहे हैं। पार्टी जैसा निर्देश देगी उसी अनुरूप इनका निस्तारण होगा।
दावेदारों से कह रहे सदस्य बनाओ
कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत कहते हैं, उप चुनाव में जीत के बाद दावेदारों की तादाद बढ़ती जा रही है। अभी पार्टी का सदस्यता अभियान भी चल रहा है। ऐसे में दावे रखने के साथ ही सभी से सदस्य बढ़ाने को भी कह रहे हैं।
बीकानेर. नगर निगम चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने उच्च स्तर पर रणनीति बनाकर उसे जमीनी स्तर पर लागू करने की योजना बनाई है। इसके लिए बनाए गए प्रभारी सांसद सी.आर.चौधरी रविवार को बीकानेर रहे हैं।
इस दौरे को बिलकुल गुप्त रखा गया है। चौधरी दोपहर लगभग 12 बजे बीकानेर आएंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक वे शहर अध्यक्ष, विधायकों, सांसद एवं जिले के प्रदेश पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे।