- Hindi News
- विद्युत निगम से सामान लिया अन्य जगह भेजा
विद्युत निगम से सामान लिया अन्य जगह भेजा
लूणकरणसर. विद्युत निगम से ग्रामीण क्षेत्र में कार्य के लिए बिजली का सामान लेकर अन्य जगह भेजने का मुकदमा लूणकरणसर थाने में दर्ज हुआ है।
विद्युत निगम के एईएन सत्य पाल चौधरी ने कुसुम एंटर प्राइजेज, बीकानेर के खिलाफ आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि कंपनी के ठेकेदार ने विद्युत निगम के बीकानेर स्टोर से लाखों रुपए का सामान उठाया और उसे खुर्द-बुर्द कर दिया। उस सामान से जहां काम होना था वहां कुछ नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बीकानेर में कोटगेट पुलिस ने रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र से इसी कंपनी के एक ट्रक में लाखों रुपए का बिजली सामान जब्त किया था। उस समय ड्राइवर ने माल नई दिल्ली ले जाने की बात कही थी जबकि ठेकेदार बज्जू में काम चलने वहां पर भेजने का हवाला दे रहा था। इस संबंध में विद्युत निगम के अधिकारियों ने कुसुम एंटरप्राइजेज का गोदाम सीज कर भौतिक सत्यापन की कार्रवाई भी प्रारंभ की थी।